नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- पड़ोसी देश बांग्लादेश में अराजकता का माहौल कायम है। वहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। क्रिसमस से एक दिन पहले बुधवार की शाम राजधानी ढाका के मोघाबाजार इलाके में पेट्रोल बम से धमाका हुआ है। इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है। द डेली स्टार की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक फ्लाई ओवर से शाम करीब 7 बजे पेट्रोल बम फेंका गया था, जिसकी चपेट में एक शख्स आ गया और उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। धमाके में मारे गए शख्स की पहचान सैफुल सियाम के तौर पर हुई है। हातिरझील पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (ऑपरेशंस) मोहम्मद मोहिउद्दीन ने द डेली स्टार को इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "सैफुल सड़क किनारे एक स्टॉल पर चाय पी रहा था, तभी ऊपर फ्लाईओवर से फेंका गया एक बम उस पर जा गिरा।" इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.