हरिद्वार, फरवरी 12 -- सिरसा हरियाणा के पूर्व विधायक गोपाल कांडा के संयोजन में सिरसा से हरिद्वार पहुंची तारा बाबा महाराज की यात्रा का श्रवणनाथ नगर स्थित तारकेश्वर धाम में संतों ने स्वागत किया। गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मल दास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक और अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे। इस दौरान गोपाल कांडा ने तारा बाबा घाट पर गंगा पूजन और आरती कर संतों का आशीर्वाद लिया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले तारा बाबा महाराज सिद्ध महापुरुष थे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनकी शिक्षाओं का पालन करना चाहिए। धार्मिक यात्राएं और अनुष्ठान समाज में शांति, सद्भाव और प्रगति का वातावरण बनाते हैं। पूर्व विधायक गोपाल कांडा ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.