तारा फाउंडेशन की अध्यक्ष ने जलकुंभी के उत्पाद देखे, सराहना की
पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक की पत्नी और तारा फाउंडेशन की अध्यक्ष किरन जोशी, स्वतः रोजगार की उपायुक्त वंदना सिंह एवं अवधेश उपाध्याय, जिला मिशन प्रबंधक ने ग्राम पंचायत सैदपुर में जलकुंभी के उत्पाद देखे। सहेली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आशा दीदी ने बताया कि वह जलकुंभी के उत्पाद बनाकर ऑनलाइन और मेलों में भी बेचती है। किरन ने महिलाओं को कई तरह की डिजाइन का मार्केट में मांग के अनुसार जलकुंभी के अन्य तरीको से भी उत्पाद बनाने के सुझाव दिये। ग्राम पंचायत चंदोई में समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद देखे गये। अपराजिता ग्राम संगठन के अध्यक्ष बबिता सक्सेना ने बताया कि उनके द्वारा जो पर्स पोटली बनाई जा रही है। उन्हे वह ऑनलाइन भी सप्लाई कर रही हैं। सभी उत्पाद की खूब सराहना की और मार्केट लिंकेज में सहयोग का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.