मुजफ्फरपुर, नवम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। खगड़िया ने नौवीं तारा देवी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। सकरा प्रखंड के केशोपुर फुटबॉल मैदान में सोमवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में खगड़िया ने भागलपुर को 2-1 से पराजित किया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य डॉ. श्वेता सोनाली ने विजेता व उपविजेता टीमों का ट्रॉफी प्रदान किया। केशोपुर के मुखिया दिनेश पुष्पम, पूर्व मुखिया रामाशीष प्रसाद नवीन, कैलाश राय, वैद्यनाथ प्रसाद, राजीव कुमार, किशोरी राय, बाबू लाल राय, मालिक राय, राम प्रकाश राय, अशोक राय व असगर हुसैन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.