तारामंडल में भजन संध्या के साथ विशाल भंडारा, उमड़े श्रद्धालु
गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर। तारामंडल स्थित सेल टैक्स ऑफिस के निकट श्री बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार को सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायंकाल सुंदरकांड पाठ से हुआ, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों और भजनों से पूरा मंदिर परिसर एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महिलाओं की विशेष भागीदारी और सहयोग रहा।यह आयोजन बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे 'बबलू' की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.