तारामंडल में केंद्र खोलेगा इसरो: सांसद
दरभंगा, अगस्त 15 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा तारामंडल में अंतरिक्ष गैलरी और अंतरिक्ष नवाचार केंद्र की स्थापना के लिए अंतरिक्ष आयोग ने सहमति दे दी है। अब आगे की औपचारिकताओं के लिए भी पहल शुरू कर दी गई है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने भारतीय अंतरिक्ष आयोग के चेयरमैन डॉ. वी नारायण द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसके लिए पूर्व में भी प्रस्ताव पर सहमति प्रदान करने का आग्रह किया था तथा गत 27 जुलाई को पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया था। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। सांसद डॉ. ठाकुर ने इसरो द्वारा दिखाई गई सकारात्मक प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस पहल से मिथिला की धरती से विज्ञान, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.