मधुबनी, मार्च 13 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री छात्र परिभ्रमण योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए दरभंगा रवाना किया गया। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय पट्टी टोल से विद्यार्थियों को लेकर जाने वाली बस को पंचायत के मुखिया बलवंत कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को दरभंगा स्थित श्यामा मंदिर, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर, राज परिसर संग्रहालय तथा तारामंडल का भ्रमण कराया जाएगा। तारामंडल देखने की जानकारी मिलते ही बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। भ्रमण के दौरान छात्र अपने साथ गए शिक्षकों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछते हुए नई जानकारियां प्राप्त करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.