गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल में संचालित एक स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चलाए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कार्रवाई करते हुए मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। स्पा मालिक को वांछित कर पुलिस तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मशाला बाजार, थाना गोरखनाथ निवासी विक्की वर्मा, चंडीगढ़ निवासी तथा वर्तमान में पैडलेगंज गुरुद्वारा गली में रहने वाले मंदीप सिंह के रूप में हुई। महिला शाहपुर इलाके की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में शिकायतों की पुष्टि होने पर टी...