बलरामपुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तुलसीपुर की छात्राओं का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छात्राओं को राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक नगरी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय की वार्डन संगीता मिश्रा ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान छात्राएं विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से रूबरू हुईं। पोर्टेबल तारामंडल में 3डी शो ने उन्हें अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया से परिचित कराया। फन साइंस गैलरी में सरल लेकिन रोमांचक वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर छात्राएं आश्चर्यचकित रह गईं। यहां डिसेप्टिव रियलिटी, वर्किंग घोस्ट, इलेक्ट्रॉनिक ऑर्गन और ब्रीदिंग स्क्वायर जैसे मॉडलों ने उनका ध्यान आकर्षित किया। जैव प्रौद्योगिकी क्रांति गैलरी में विज्ञान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.