मुंगेर, फरवरी 27 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चरस, गांजा और नकद राशि भी बरामद की है। गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तारापुर शहीद चौक के पास दो व्यक्ति स्मैक की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना का सत्यापन करते हुए तारापुर थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम बिहमा स्थित विषह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.