मुंगेर, मार्च 29 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर नगर क्षेत्र स्थित धौनी बजरंगबली मंदिर परिसर में बीते शुक्रवार रामनवमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन का समापन शनिवार की संध्या हवन के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। हवन कार्यक्रम में स्थानीय सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने अपनी मंगल कामनाओं की पूर्ति को लेकर हवन में पवित्र आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम के समापन पर रामधुन कमिटी के नेतृत्व में भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी को श्रद्धा के साथ प्रेमपूर्वक ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान जय श्रीराम,जय महावीर,जय बजरंगबली,जय हनुमान के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुंदरकांड पाठ से परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.