मुंगेर, मई 4 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय भवन और न्यायिक पदाधिकारियों के आवास निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के सामाजिक प्रभाव आकलन प्रतिवेदन को विशेष समिति ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। यह निर्णय 10 अप्रैल को समाहरणालय मुंगेर में आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित थे। परियोजना के तहत तारापुर थानाक्षेत्र के सोनडीहा मौजा में कुल 6.20835 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। आकलन प्रतिवेदन अनुग्रह नारायण सिंह सामाजिक अध्ययन संस्थान,पटना द्वारा तैयार कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने अधिग्रहण प्रक्रिया के चरणों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- तारापुर में व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण का रास्ता सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.