मुंगेर, मार्च 29 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के प्यारपुर गांव में रुपये नहीं देने पर पुत्र द्वारा पिता पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कराया गया। जानकारी के अनुसार, प्यारपुर गांव निवासी मकुनी यादव ने अपने पुत्र ललन कुमार के विरुद्ध तारापुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका पुत्र विवाहित है, लेकिन कोई काम-धंधा नहीं करता और अक्सर रुपये की मांग करता रहता है। पीड़ित के अनुसार, 26 मार्च की रात ललन कुमार घर पहुंचा और एक हजार रुपये की मांग करने लगा। रुपये नहीं होने की बात कहने पर वह गाली-गलौज करने लगा और घर में रखे संदूक को तोड़ने लगा। विरोध करने पर उसने लोहे की कुल्हाड़ी से जान मारने की नीयत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.