मुंगेर, मार्च 29 -- तारापुर,निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को तारापुर स्थित एक रेस्ट हाउस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन पार्टी के जिला अध्यक्ष डा.अरुण कुमार पोद्दार,उपाध्यक्ष प्राण रंजन विकास,ओम प्रकाश ठाकुर,संतोष कुमार,जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्यूटी विश्वास,शंभू शरण चौधरी तथा युवा अध्यक्ष गौतम राज ने किया। प्रशिक्षण अभियान को पांच सत्रों में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र में जिला महामंत्री रजनीश कुमार झा ने सोशल मीडिया की विभिन्न गतिविधियों और उसके प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष डा. अरुण...