जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर। बोल बम सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर की ओर से बिहार के तारापुर में कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया है। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर जाने वाले शिवभक्तों को यात्रा के दौरान सबसे पहले इसी शिविर में सेवा मिल रही है। रविवार सुबह बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। शिविर में श्रद्धालुओं को चाय, नींबू पानी, सत्तू का शरबत, फल, साबूदाना की खीर, पूरी-सब्जी, दाल-भात सहित सात्विक भोजन निःशुल्क परोसा जा रहा है। शिविर के संचालन में राकेश सिंह, अनीश कुमार, पंकज सिंह, इंद्रजीत सिंह, बिमल सिंह, मनोज सिन्हा, संतोष सिंह, कपिल मिश्रा और निशांत सहित कई स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- सोमवारी जल चढ़ाने देवघर रवाना हुआ डाक कांवरियों का जत्था यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कांवरिया स...