तारापुर में दो दिवसीय अखंड रामधुन को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
मुंगेर, मई 15 -- तारापुर, निसं। तारापुर प्रखंड की बिहमा पंचायत अंतर्गत खानपुर ठाकुर बाबा प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन सह कीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। रामधुन कमेटी के नेतृत्व में 151 महिला एवं कन्याओं ने उल्टा स्थान महादेव मंदिर परिसर, तारापुर से श्रद्धा और आस्था के साथ कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए रामधुन स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे "जय श्रीराम" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि दो दिनों तक अखंड रामधुन, कीर्तन एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.