मुंगेर, अप्रैल 19 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर में लकड़ी के अवैध कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध आरा मिलों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कीमती लकड़ी जब्त की गई और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।यह बड़ी कार्रवाई प्रशिक्षु आईएफएस प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व में एएसपी संकेत कुमार तारापुर थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने बंशीपुर,छत्रहार मोड़ और माधोडीह में एक साथ दबिश देकर अवैध रूप से संचालित आरा मिलों को निशाना बनाया। यह भी पढ़ें- मसलिया में नहीं थम रही है, पेड़ों की कटाई छापेमारी के दौरान प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला। तीनों जगहों पर लगे आरा मिलों को जेसीबी मशीन से जड़ से उखाड़ दिया गया। मौके से बड़ी सं...