मुंगेर, मई 9 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर में लगातार लग रहे जाम और आम लोगों को हो रही भारी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान का नेतृत्व अभियान के दौरान प्रशासन का सख्त और कड़ा रुख देखने को मिला। अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया स्वयं कर रही थीं। अभियान में स्वच्छता पदाधिकारी कोमल, नगर प्रबंधक रोहित कुमार के अलावा अंचल अमीन के साथ तारापुर सीओ संतोष कुमार,क्यूआरटी टीम एवं पुलिस बल के साथ मौजूद रहे थानाध्यक्ष राज कुमार ने पूरे अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखी।

अतिक्रमण हटाना नगर प्रशासन की टीम ने सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग स्थित तारापुर के सबसे व्यस्त इलाके शहीद चौक,बैंक ऑफ इंडिया के समीप तथा तारापुर सब्जी हाट से लेकर डा. जीवानंद म...