मुंगेर, जून 18 -- तारापुर, निसं। मौसी के घर आई आठ वर्षीय बच्ची के रास्ता भटक जाने के बाद तारापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गुरुवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि वंशीपुर के समीप एक बच्ची रोती हुई मिली है। सूचना मिलते ही एएसआई प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया।

बच्ची का परिचय पूछताछ के दौरान बच्ची ने अपना नाम अन्नु कुमारी, पिता का नाम राजू कुमार तथा अपना घर सिवान जिले बताया। हालांकि वह अपनी मौसी के घर का पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को रनगांव मंदिर समेत आसपास के विभिन्न स्थानों पर ले जाकर पहचान कराने का प्रयास किया,...