मुंगेर, दिसम्बर 28 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर के भाजपा विधायक सह बिहार सरकार के गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर हेलीकॉप्टर से तारापुर पहुंचे। शकुनी चौधरी बीएड कॉलेज परिसर में निर्मित स्थायी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के बाद मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने उपमुख्यमंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया। हेलीपैड से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपमुख्यमंत्री बीएड कॉलेज परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने डीआईजी,डीएम एवं एसपी के साथ बैठक कर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.