भदोही, फरवरी 26 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के तारापुर नहर में गुरुवार की रात डूबने से 54 वर्षीय टेढ़ई गौड़ की मौत हो गई। जिसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। औराई थाना क्षेत्र के भगौतीदासपुर गांव निवासी टेढ़ई गौड़ मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। गुरुवार की शाम को वह किसी काम से पड़ोसी गांव तारापुर की ओर गए थे। रात में करीब साढ़े सात बजे नहर की ओर शौच के बाद गए थे। उसी दौरान पानी में संतुलन बिगड़ जाने के बाद गिर पड़े। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दिया। नहर की ओर जाने पर शव उताराया मिला। उसके बाद शव को बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी पत्नी की मौत पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.