मुंगेर, दिसम्बर 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना पर एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसटीएफ और मुफस्सिल थाना की टीम ने तारापुर दियारा में संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तारापुर दियारा में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने 07 बेस मशीन, 02 देशी पिस्तौल, 01 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, 04 जिंदा कारतूस, 02 मैगजीन, 03 अर्द्धनिर्मित मैगजीन, 02 ड्रील मशीन के अलावा हथियार बनाने मे प्रयुक्त हो रहा कई उपकरण पुलिस ने बरामद किया। हथियार निर्माण में जुटे 03 कारीगरों को भी पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारीगरों में हरिणमार थाना क्षेत्र के रेता निवासी छबीला सिंह, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड बिन्दटोली निवासी सौरभ कुमार और सीताकुंड मंडल टोला निवासी सिन्टू कुमार मंडल शामिल है। एसप...