मुंगेर, जनवरी 24 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर के समीप गुरुवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तारापुर थाना क्षेत्र के कसवा निवासी राजू सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की आंखें नम हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमन कुमार बाइक से लखनपुर से कसवा लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अमन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए तत्काल उन्हें तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.