मुंगेर, मार्च 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में तारापुर अनुमंडल के निबंधन कार्यालय में पदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603 वीं रैंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से कार्यालय कर्मियों के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। अमन कुमार मूल रूप से भोजपुर जिले के पनवारी गांव के निवासी हैं। उनके पिता मनोज शर्मा पेशे से मैकेनिक हैं, जबकि माता इंदु देवी गृहिणी हैं। अमन कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी और अवर निबंधन पदाधिकारी के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग मुंगेर जिले के तारापुर में हुई। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की यह उनकी चौथी कोशिश थी और पहली बार उन्हें इंटरव्यू देने का मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.