मुंगेर, मार्च 24 -- तारापुर,निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा (कला संकाय) के परिणाम में तारापुर क्षेत्र की दो छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में तीसरा एवं चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रामपुर की छात्रा मो. गुलाम रब्बानी की पुत्री नाज खातून ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मो.असलम की पुत्री कहकशां प्रवीण ने चौथा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली नाज खातून ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां नुसरत खातून, पिता गुलाम रब्बानी तथा बड़ी बहन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज की तैयारी कर आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। नाज ने कहा कि उन्होंने परीक्षा से पूर्व ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.