तारापुर आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेज
मुंगेर, जून 16 -- तारापुर, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय तारापुर में वर्षों से आधुनिक बस स्टैंड की प्रतीक्षा कर रहे लोगों का सपना अब साकार होता दिख रहा है। बिहार सरकार द्वारा 6 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में बस स्टैंड परिसर के चारों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण एवं मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है। वहीं पुराने यात्री शेड एवं कार्यालय भवन को जमींदोज कर नए निर्माण के लिए स्थल को तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि 29 सितंबर 2025 को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण की घोषणा करते हुए बताया था कि राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 6.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.