जमशेदपुर, फरवरी 5 -- गालूडीह/जमशेदपुर संवाददाता। गालूडीह थाना अंतर्गत खड़िया कॉलोनी में बीते 12 जनवरी को उपमुखिया पति और सीएससी संचालक तारापदो महतो की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे निवास कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्तौल, तीन गोली और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने निवास को उलीडीह स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना के बाद से ही निवास अपना ठिकाना बदलता रहता था। सूचना मिली कि वह अपने ससुराल आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में बिरसानगर निवासी विकास दुबे और अभिषेक कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि जगन्नाथ गोराई ने कोर्ट में सरेंडर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.