ताराटांड़ में स्कूल के पीछे बैठकर क्राइम कर रहे पांच साइबर अपराधी धराए
गिरडीह, जुलाई 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मीडिल स्कूल ताराटांड़ के पीछे जंगल में बैठकर क्राइम कर रहे पांच साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है। एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर साइबर थाना प्रभारी की अगुवाई में की गयी छापामारी में पुलिस को यह सफलता मिली है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन कर यह जानकारी दी। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ताराटांड़ मीडिल स्कूल के पीछे जंगल में कई साइबर अपराधी बैठकर साइबर अपराध कर रहे हैं। इसी सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि ये कस्टमर सपोर्ट एपीके एवं वाईफाई एयरटेल एपीके का फर्जी फाईल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.