गिरडीह, मार्च 3 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। होली में शांति व्यवस्था को लेकर सोमवार शाम ताराटांड़ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया। ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिंरजीवी के नेतृत्व में ताराटांड़ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ताराटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण कर जिला प्रशासन की गाईड लाइन के अनुसार शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई। ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिंरजीवी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले से परहेज करें और सतर्क रहें। कहा कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी और लगातार गश्ती की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...