गिरडीह, मार्च 17 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ में सोमवार को नव निर्माण काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 कुंवारी कन्याएं पूजा के बाद कलश लेकर ताराटांड़ मुख्य मार्ग होते हुए करीब तीन किलोमीटर दूरी तय कर बराकर नदी तट पर पहुंची। नटी तट पर जहानाबाद से आये आचार्य नागेश्वर पांडेय समेत अन्य पंडितों ने विधि-विधान से सभी कलशों की पूजा-अर्चना करवाई और कलश में जल भरवाया। पुनः कलश यात्रा काली मंदिर परिसर में आकर समाप्त हो गयी। बता दें कि कलश यात्रा मे 151 कुंवारी कन्याएं और हजारों महिलाओं ने भाग लिया था। सभी कुंवारी कन्याएं माथे में कलश लेकर लाल पीले वस्त्र पहनकर क्रमागत रूप से आगे बढ़ रही थी। कलश यात्रा में ढोल, नगाड़ा सहित अन्य वाद्य यंत्र बजाए जा रहे थे। अनुष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.