गिरडीह, फरवरी 18 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के भलपहरी, मोहलीडीह बाबा आशुतोष धाम में सोमवार की रात महाशिवरात्रि के समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा आशुतोष धाम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सचिव जितन पंडित, सक्रिय सदस्य गौरीशंकर यादव, राजकुमार मंडल, सुजीत राम समेत अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन बाबा आशुतोष धाम प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्य युगल किशोर पंडित ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भलपहरी, मोहलीडीह व भंडारीडीह के छोटे-छोटे बच्चियों के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर ग्रुपिंग नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। इन सभी गुप्रिंग बच्चियों को समिति के द्वारा प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजा समिति...