किशनगंज, मई 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता स्थानीय ताराचंद धानुका एकेडमी (टीडीए) में शुक्रवार को वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार वितरण एवं छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ नवगठित छात्र संसद को शपथ दिलाई गई। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि 19वीं एसएसबी बटालियन के कमांडेंट राजकुमार खलखो, विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट राजीव शर्मा एवं विद्यालय के निदेशक राजदीप धनुका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी का महत्व बताते हुए शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं इन्...