किशनगंज, मार्च 2 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ताराचंद धानुका अकादमी, ठाकुरगंज द्वारा रविवार को विद्यालय परिसर में टैलेंट सर्च एवं स्कॉलरशिप ओलंपियाड के प्रथम संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओलंपियाड में ठाकुरगंज एवं आसपास के 12 सरकारी विद्यालयों से चयनित कक्षा 3 से 5 तक के कुल 155 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की चर्चा करते हुए विद्यालय के निदेशक राजदीप धानुका ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें छात्रवृत्ति के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का अवसर उपलब्ध कराना है। परीक्षा का संचालन पूर्णत: पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से ओएमआर आधारित प्रणाली के माध्यम से किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.