बोकारो, जून 3 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। तारमी पंचायत सहित आसपास के गांवों में पेयजल सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए तारमी के पंचायत समिति सदस्य रवींद्र कुमार गिरि ने चंद्रपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह करते हुए पत्र दिया है। समाधान नहीं होने पर 9 जून को चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना देने की बात कही है।

जल सप्लाई की समस्या रवींद गिरि के अनुसार अलारगो जलापूर्ति योजना पिछले एक साल से अधिक समय से पूरी तरह से बंद है जिसके कारण कई पंचायत के ग्रामीण प्रभावित हैं।

जलाशय का जीर्णोद्धार तारमी पंचायत का हेठबेड़ा स्थित साहेब बांध तालाब पूरी तरह से मिट्टी से भर चुका है जिसका जीर्णोद्धार बहुत जरूरी है।

इंफ्रास्ट्रक्चर समस्याएं हेठबेड़ा रेलवे साईिडंग कालोनी तथा घासी मुहल्ला में पेयजल की समुचित व्यवस्था व नाली निर्माण, सरकारी ...