बोकारो, जून 7 -- चंद्रपुरा। तारमी पंचायत सहित आसपास के गांवों में पेयजल सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए तारमी पंसस रवींद्र कुमार गिरि के द्वारा 9 जून को प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। पेयजल की समुचित व्यवस्था, सरकारी जमीन की लूट खसोट बंद करने, जर्जर सड़क को नए सिरे से बनाने, चंद्रपुरा-फुसरो सड़क में नियम कानून के तहत ट्रांसपोर्टिंग करने, ग्रामीण इलाके के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस सुविधा, सरकारी योजनाओं के चयन में पारदर्शिता बरतने, भंडारीदह रेलवे साइडिंग में क्रशर चलने से हो रहे प्रदूषण पर रोक तथा नियमित जल छिड़काव आदि मांग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...