तारबाड़़ी लगा दबंगों ने रोका चकमार्ग का रास्ता
बांदा, जून 14 -- बांदा। नरैनी तहसील के ठाकुरदीन का पुरवा मौजा नौहाई के किसानों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि चकमार्ग संख्या 253 में दबंगों ने तारबंदी कर अरहर बो लिया है। इससे अन्य किसानों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। आनलाइन शिकायत पूर्व में दर्ज कराई थी। वन विभाग ने जांच कर रिपोर्ट दी, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्यामसुंदर, धीरज सिंह, रामदेव, भूपेंद्र, रविशंकर, केशकली, फूलकुमारी, होरीलाल आदि ने चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.