प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा खीरा तोड़ने के प्रयास में तारबंदी में दौड़े करंट से हुआ।छोटा कादिलपुर गांव निवासी स्वर्गीय अजय कुमार की बेटी अंशिका अपने आठ वर्षीय भाई सतीश व भाभी मोनी के साथ गांव के ही एक किसान के खेत पर गेहूं काटने गई थी। सुबह करीब छह बजे वह पास के एक खेत में खीरा तोड़ने चली गई। इसी दौरान खेत की घेराबंदी में लगे तार में उतरे करंट की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद भाई सतीश वहां पहुंचा और बहन को पड़ा देख उसे उठाने के लिए बढ़ा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। इससे उसकी जान बच गई। अंशिका तीन भाइयों में इकलौती बहन थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.