तारडीह :महथौर व बिशहथ-बथिया में मिले 193 आवेदन
दरभंगा, जून 3 -- बेचन राम,तारडीह। प्रखण्ड में मंगलवार को दो पंचायतों महथौर पंचायत स्थित सहकारिता भवन तथा बिशहथ-बथिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर लगाये गए। इसमें 193 आवेदन दिये गये। बीडीओ प्रीति कुमारी ने लोगों की शिकायतें सुनकर समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। मौके पर सीओ दिलीप कुमार गुप्ता, बीपीआरओ खगेन्द्र मोहन, चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुमंत कुमार सिंह, जेई अनवर शाह कैसर, पशुपालन पदाधिकारी विनित कुमार झा आदि थे। यह भी पढ़ें- नारायणपुर में 35 आवेदन हुए प्राप्त यह भी पढ़ें- बसही में सहयोग शिविर में अधिकारी ने सुनी शिकायत यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर से उमड़ती रही लोगों की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.