तारडीह:विदेश्वरधाम में भी जुटी शिवभक्तों की भीड़
दरभंगा, अगस्त 4 -- बेचन राम,तारडीह। सावन की पहली सोमवारी पर कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने विदेश्वरधाम व भोलेश्वरधाम सहित कठरा, मछैता, महिया, नदियामी, पुतई आदि गांवों के महादेव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। अलसुबह से ही दूर-दरार से आए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में देखी गई। सुबह 3:45 बजे पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा। हर-हर महादेव की गूंज तथा संकीर्तन मंडलियों के भजनों से मंदिर परिसर एवं आसपास का इलाका गुंजायमान हो रहा था। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी को उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- Kodarma News: दुमुहानी शिव मंदिर पूतो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.