दरभंगा, जून 14 -- बेचन राम,तारडीह। कमला नदी के पश्चिमी तटबंध ककोढ़ा गांव के पास शनिवार को ट्यूशन से आ रही छात्रा को बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर लगने से साइकिल पर सवार ककोढ़ा गांव निवासी विजय महतो की 15 वर्षीया पुत्री कंचन कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गयी। उसका इलाज झंझारपुर के निजी क्लिनिक में चल रहा है। बताया जाता है कि झंझारपुर से ट्यूशन पढ़कर वह घर वापस आ रही थी कि मदनपुर गांव के पास बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...