दरभंगा, अगस्त 11 -- बेचन राम,तारडीह। सावन की दूसरी सोमवारी पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से परिसर गुंजायमान होता रहा। लोगों ने देवाधिदेव को जल, बेलपत्र व भांग सहित अकवन एवं धतूरे आदि के फूल भी चढ़ाए। अधिकतर श्रद्धालुओं ने सोमवारी का उपवास भी रखा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विदेश्वरधाम, भोलेश्वरधाम सहित कठरा, मछैता, महिया, नदियामी, पुतई आदि शिवालयों में आसपास के ग्रामीणों ने जलार्पण कर अपनी अभिलाषा पूर्ण करने की याचना की। इनमें ज्यादातर संख्या महिलाओं की थी। यह भी पढ़ें- Araria News: शिव मंदिरों में हुआ रूद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय यह भी पढ़ें- Jamui News: सावन के दूसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धांलुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दूसरी सोमवारी पर श्...