दरभंगा, जून 4 -- बेचन राम,तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के महिया गांव में गत तीन मई की रात किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के सामान व नगद की चोरी कर ली। इस संबंध में महिया निवासी किराना दुकानदार विक्की सिंह ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि गल्ले में रखे 45 हजार रुपये लेकर चोर भाग निकले। कहा कि गल्ले में कैंची के टुकड़े भी मिले हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक चोरों का पता नहीं चल पाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...