दरभंगा, जून 16 -- बेचन राम,तारडीह। प्रखण्ड में उमस भरी गर्मी में विद्युत की बदहाल व्यवस्था को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली की अघोषित कटौती का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है। उपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है। बताया कि भीषण गर्मी में 14 जून की शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक लगातार बिजली गुल रही। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता कौशल झाने बताया कि बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- बिजली की अघोषित कटौती से आक्रोश बिजली कटौती ने लोगों की रात की निंद हराम कर दी है। बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रह...