नई दिल्ली, जनवरी 3 -- टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को दर्शक काफी पसंद करते हैं। शो का बॉलीवुड स्टार्स से भी कनेक्शन रहा है क्योंकि कई बार एक्टर्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए शो में आते हैं। अब धर्मेंद्र के निधन के बाद शो के प्रोड्यूसर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जरिए दिवंगत एक्टर को ट्रिब्यूट देने को कहा है।टप्पू सेना ने बनाया धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देने का प्लान शो में दिखाया गया कि टप्पू सेना, माधवी और भिड़े से 31 दिसंबर सेलिब्रेट करने का प्लान डिस्कस करती है और बोलते हैं कि इस मौके पर धर्मेंद्र जी को याद किया जाए। गोगी फिर बोलता है कि एक ग्रैंड प्रोग्राम होना चाहिए उनकी याद में। अब इसके जरिए इमोशनल ट्रिब्यूट दिया जाएगा।धर्मेंद्र के लुक्स में दिखेंगे गोकुलधाम वाले आने वाले एपिसोड में गोकुलधाम के सभी मेबर्स आ...