नई दिल्ली, जून 24 -- तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभाने वाले तनमय वेकारिया के पिता और थिएटर आर्टिस्ट अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। अरविंद पर अस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए सीनियर आर्टिस्ट को श्रद्धांजलि दी है।सिंटा ने दी निधन की जानकारी सिंटा ने इस खबर को शेयर कर लिखा, 'सिंटा, वरिष्ठ अभिनेता और थिएटर कलाकार श्री अरविंद वेकारिया के निधन पर शोक व्यक्त करता है।'गुजरात सिनेमा का जाना-माना नाम थे अरविंद अरविंद के बारे में बता दें कि वह गुजराती थिएटर का जाना-माना नाम थे और सिनेमा में काफी सालों से काम कर रहे थे। उन्होंने ना सिर्फ स्टेज, टीवी और फिल्मों में काम किया है।अरविंद के पॉपुलर शोज अरविंद कई पॉपुलर गुजराती फिल्में जैसे यशोदा, छानू छम्मकलो और रुपियो ना...