गुड़गांव, मई 3 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का सीधा असर अब साइबर सिटी के बुनियादी ढांचे पर पड़ने लगा है। युद्ध के कारण रिफाइनरियों से मिलने वाले तारकोल (बिटुमन) के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। दामों में बढोतरी के साथ ही इसकी भारी किल्लत भी हो गई है। तारकोल महंगा होने और निर्माण सामग्री न मिलने के कारण शहर में 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 50 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य अटक गया है। हालात इतने खराब हैं कि ठेकेदारों ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने से भी साफ मना कर दिया है। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम ने मई और जून में सड़कों को दुरुस्त करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इन पर पानी फिरता नजर आ रहा है। अगर यही स्थिति रही तो इस मानसून में शहरवासियों को टूटी सड़कों से ही...