मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- लहगंपुर। गंगहरा कला गांव में आयोजित शिव शक्ति महायज्ञ कथा में शुक्रवार को स्वामी नारायण नंद तीर्थ महाराज ने तारकासुर वध और भगवान गणेश के प्राकट्य का प्रसंग की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि अहंकार का अंत निश्चित है। कहा कि भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर का वध कर देवताओं को भय से मुक्ति दिलाई। वहीं, गणेश जन्म प्रसंग में कर्तव्य और निष्ठा का महत्व बताया गया। कथा को श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से श्रवण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...