भभुआ, फरवरी 28 -- विद्युत कार्यपालक अभियंता ने संभावित खतरा रोकने के लिए की अपील विशेष स्थिति में टोल फ्री नम्बर 1912 या फ्यूज कॉल सेंटर को सूचना दें भभुआ, नगर संवाददाता। विद्युत कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने आमजनों से बिजली के तार, खंभा और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन नहीं करने की अपील की है। क्योंकि आग की लपट से तारों और बिजली के केबल के जलने या टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटना हो सकती हैं, जिससे पर्व का रंग फीका हो सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष स्थिति में टोल फ्री नम्बर 1912 या नजदीकी फ्यूज कॉल सेंटर में कॉल करें। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग इस त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए अधिकारी से कर्मी तक तत्पर हैं। किसी भी तरह की असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर या फ्यूज कॉल से...