अल्मोड़ा, जून 22 -- अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड हथकरघा व हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने टम्टा मोहल्ला का भ्रमण किया। ताम्र हस्तकारों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। ताम्र शिल्पकारों के कार्ड नवीनीकरण, सरकारी योजनाओं का लाभ, कच्चे माल की उपलब्धता, विपणन सुविधाओं आदि पर चर्चा की। यहां अमित साह मोनू, कृष्ण बहादुर सिंह, नीरज सांगा, सुंदर कुमार टम्टा, नरेंद्र कुमार, विक्की रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...