संतकबीरनगर, फरवरी 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। फायर ब्रिगेड की टीम ने शुक्रवार को तामेश्वरनाथ धाम मेले में आई दुकानों पर आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया। सभी कारोबारियों को इसके लिए एलर्ट किया गया। फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी अशोक यादव व उनकी टीम द्वारा तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में अग्निशमन उपकरणों को चलाने व बचाव का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा आग लगने पर क्या करें और क्या न करें के बारे में बताया गया। बचाव के लिए अग्निसचेतक योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान दुकानों, मंदिरों, आवासीय स्थानों, गैस सिलेंडरों, शार्ट सर्किट आदि से लगने वाली आग व इसकी प्रवृत्ति के बारे में बताया गया। इसके अलावा विभिन्न भवनों की अग्नि सुरक्षा प्रणालियां, आग लगने पर जानमाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.